Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, भगवान शिव को लगाएं इन चीज़ों का भोग

20 Feb, 2025
Pinterest Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, भगवान शिव को लगाएं इन चीज़ों का भोग

Mahashivratri Bhog: महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। व्रत करने और पूजा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग लगाया जाता है। आप भी इस दिन स्वादिष्ट मिठाइयां बना सकते हैं।

लापसी

महाशिवरात्रि के दिन आप लापसी बना सकते हैं। लापसी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में घी गर्म कर लें। इसके बाद उसमें आटा डाल कर सुनहरा होने तक भून लें। अब दूसरे बर्तन में गुड़ और पानी की मदद से चाश्नी बना लें। इसके बाद आटे में घी और इलायची एवं जायफल पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद पानी डालकर अच्छे से पका लें। जब यह अच्छी से पक जाए तो इसे मिश्रण को पानी में डाल दें। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें। लापसी बनकर तैयार है।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aarti Madan (@aartimadan)

 

कोकोनट लड्डू

महाशिवरात्रि के दिन आप कोकोनट लड्डू बना सकते हैं। एक बर्तन में घी गर्म करके उसमें ड्राई फ्रूट्स को भून लें। इसके बाद इस बर्तन में नारियल पाउडर डालें और इसको अच्छे से पका लें इसमें थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा कर लें और लड्डू तैयार कर लें।
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Guntas Sethi (@chefguntas)

 

मालपुआ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में मावा, मैदा और सूजी मिला लें। इसमें आधा कप दूध और आधा कप पानी मिलाएं और स्मूथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में सौंफ, पिस्ता और इलायची लें इसे कुछ देर के लिए रख लें। अब इसे कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद चाश्नी तैयार कर लें। अब गर्म तवे पर थोड़ घी डालें और मालपुआ बनाने के लिए एक करछी पेस्ट को तवे पर डाल दें। इसके अच्छी तरह दोनों तरफ से सेक लें। इसे चाश्नी में डीप कर के बाहर निकाल लें। मालपुआ तैयार है।
 

खीर 

भगवान शिव को खीर का भी भोग लगा सकते हैं। खीर हर त्योहार में बनाई जाती है। यह काफी आसानी से बन जाती है। इसे बनाने के बाद आप इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें।
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK