Manya Singh Interview: मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर-अप हैं। वह अपनी मेहनत के बलबूते पर यहां तक पहुंच पाई हैं। मान्या ने जागरण टीवी से खास बात की और अपने अनुभव साझा किए। मान्या उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। वह बहुत ही साधारण से घर से संबंध रखती हैं। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर हैं। मां मनोरमा देवी की मुंबई में एक टेलर की दुकान है।
मान्या ने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनकी ज़िंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। शुरुआती दिनों में उनके माता-पिता ने उनका साथ नहीं दिया लेकिन बाद में उनका भरपूर समर्थन मिला। मान्या में बिग बॉस हाउस के बारे में भी कई बात बताईं उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बॉस देखना पसंद ही नहीं है। मान्या के बारे में जानने के लिए देखें यह वीडियो...