कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki 2020 S-Cross launched) ने अपनी S-Cross पेट्रोल वर्जन को ऑटो ट्रांसमिशन के साथ भारत में लॉन्च दिया. मारुति ने इस कार को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया गया था। कंपनी की पहले की योजनाओं के मुताबिक Maruti Suzuki 2020 S-Cross को मार्च 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई। बता दें कि S-Cross पेट्रोल का भारतीय बाजार में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस), Nissan Kicks (निसान किक्स) और Renault Duster (रेनॉ डस्टर) जैसी एसयूवी कारों से मुकाबला होगा। DDIS 200 और DDIS 320 इंजन के साथ कुल 7 वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। S-Cross DDIS 200 Sigma : 8.39 लाख रुपए, S-Cross DDIS 200 DELTA : 9.60 लाख रुपए, S-Cross DDIS 200 ZETA : 9.95 लाख रुपए, S-Cross DDIS 200 ALPHA : 11.15 लाख रुपए, S-Cross DDIS 320 DELTA AT : 10.83 लाख रुपए, S-Cross DDIS 320 ZETA AT : 11.18 लाख रुपए, S-Cross DDIS 320 ALPHA AT : 12.39 लाख रुपए।