Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों में से एक MS Dhoni ने शुक्रवार को अपना 42वां बर्थडे मनाया। धोनी के जन्मदिन पर तमाम सेलिब्रिटीज समेत लाखों-करोड़ों फैंस ने बधाई दी। धोनी के जन्मदिन पर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। धोनी के फैंस का माही के प्रति सम्मान और प्यार सोशल मीडिया पर हमेशा से ही देखा जाता रहा है।
भारत को तीन आईसीसी खिताब जिताने वाले धोनी के जन्मदिन के मौके पर Hyderabad और आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में धोनी के विशाल कट-आउट देखने को मिले। जहां हैदराबाद में धोनी का कटआउट 52 फीट लंबा बनाया गया, तो नंदीगामा का कटआउट 77 फीट लंबा बनाया गया।
धोनी ने साल 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी। इस सन्यास के बाद धोनी अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आते है। धोनी की कप्तानी में CSK पांच खिताब जीत चुकी है। इस साल खेले गए टूर्नामेंट में धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम गुजरात टाइटंस को हराकर एकबार फिर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।