Nelson Mandela International Day 2024: नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेता थे। इस दिन का उद्देश्य नेल्सन मंडेला की महानता उनके योगदान और उनके द्वारा दिखाए गए साहस और सेवा की भावना का सम्मान करना है। नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हमें उनके सिद्धांतों और उनके द्वारा दिखाए गए साहस की याद दिलाता है और हमें अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।
2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया। इसे पहली बार 2010 में मनाया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य नेल्सन मंडेला के जीवन और उनकी विरासत का सम्मान करना और लोगों को सामाजिक न्याय, शांति और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करना है। नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे, जिन्होंने रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। उन्हें “दक्षिण अफ्रीका का गाँधी” भी कहा जाता है।
नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024 की थीम "गरीबी और असमानता का मुकाबला हमारे हाथों में है" (Combat poverty and inequality is in our hands) है।
नेल्सन मंडेला ने अपना जीवन मानवता की सेवा में समर्पित किया। इस दिन लोग उनके अनुकरण में 67 मिनट सेवा कार्य करते हैं। जो उनके 67 वर्षों के संघर्ष का प्रतीक है। यह दिन शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को प्रेरित करता है। नेल्सन मंडेला का जीवन मानवाधिकार और समानता के लिए समर्पित था। यह दिन उन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। मंडेला का जीवन शांति और समझौतों के लिए एक उदाहरण है। यह दिन उन प्रयासों को मान्यता देता है जो उन्होंने शांति स्थापित करने के लिए किए थे।