Nuh Violence Latest Update News: नूंह में हुई हिंसा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर देखने को मिला है। बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर लड़ाई हुई। हलांकि इस लड़की के पीछे मानू मानेसर और बिट्टू बजरंगी की दो वीडियो को बताया जा रहा है जिसमें उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहे और भड़काने वाले बयान दिए। ऐसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। आइए जानते हैं क्या कुछ कहा हरियाणा के गृह मंत्री ने-
नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “इसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हुए। यह सब उचित योजना के बिना संभव नहीं है।गोलियां चलाई गईं, आग लगाई गई और कुछ लोगों ने हथियारों की भी व्यवस्था कर ली थी। क्या ये मुफ्त में बांटे जा रहे थे? किसी ने इसकी व्यवस्था की होगी। हथियार कहां से आए? हम गहराई तक जाएंगे।”
Eid Holiday Cancelled: Haryana Govt Cites Financial Year End, Makes It A Restricted Holiday ...
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान चली गोलियां, ब्राह्मणों को घटिया खाना देने ...
Shambhu Border Farmers Protest: शम्भू बॉर्डर साफ़, क्या बोले Piyush Goyal? ...
Haryana Municipal Elections: हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर भूपेन्द्र सिंह ...