Pashupati Kumar Paras Exclusive Interview: Jagran Dialogue 3.0 के दूसरे एपिसोड में JagranTV की राजनीतिक संपादक स्मृति रस्तोगी ने पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से कई मुद्दों पर बात की। I.N.D.I.A गठबंधन पर पशुपति कुमार पारस ने तंज कस्ते हुए इसे घमंडिया गठबंधन करार दिया। बिहार के लोगों की परेशानियों को उजागर करते हुए केंद्रीय मंत्री CM नितीश और लालू यादव पर जमकर बरसे। साथ ही, पशुपति कुमार पारस ने NDA की तारीफ करते हुए बताया की कैसे PM मोदी ने बिहार की तस्वीर बदल दी।
पशुपति कुमार पारस एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। वह बिहार राज्य के हाजीपुर से लोकसभा सांसद हैं। पारस पहले नीतीश सरकार में बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। JagranTV की राजनीतिक संपादक स्मृति रस्तोगी के साथ हुई इस मुलाकात में कई विशेष मुद्दों पर बात की और मौजूदा बिहार सरकार की खामियों को गिनवाया। हाल ही में बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर भी उन्होंने कई सारी बातें बोली, जिन्हें आपको भी सुनना चाहिए।