Pitru Paksha 2023: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान विधि विधान और श्रद्धा भाव से पितरों की पूजा की जाती है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को तर्पण दिया जाता है। साथ ही पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म और पिंडदान करने का भी विधान है। इस वर्ष 29 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज धरती लोक पर आते हैं।
इस साल पितृ पक्ष के पहले दिन पर दुर्लभ ध्रुव योग समेत 4 शुभ योग बन रहे हैं।इन योग के दौरान पितरों की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पितरों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए, पितृ पक्ष के पहले दिन पर बनने वाले शुभ योग और शिव पूजा का सही समय जानते हैं। देखिए पूरा वीडियो