Pravasi Bharatiya Divas 2025: प्रवासी भारतीय दिवस का पहली बार ओडिशा में होगा आयोजन, पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक करेंगी शिरकत

09 Jan, 2025
Pinterest Pravasi Bharatiya Divas 2025: प्रवासी भारतीय दिवस का पहली बार ओडिशा में होगा आयोजन, पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक करेंगी शिरकत

Pravasi Bharatiya Divas 2025: प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ मिलकर एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की प्रेरणा मिलती है। इस दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान और उन्हें देश से जोड़े रखना है। प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन साल 2025 में पहली बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगे।

प्रवासी भारतीय दिवस ओडिशा में होगा आयोजन

प्रवासी भारतीय दिवस 8 जनवर से 10 जनवरी तक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम पहली बार ओडिशा में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का अयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जाएगा। पिछली बार साल 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इस कार्यक्रम की तैयारियां ओडिशा सरकार और भारत का विदेश मंत्रालय द्वारा की जा रही हैं। प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत पहली बार साल 2003 में हुई थी। इस दिवस को मनाने के इतिहास महात्मा गांधी से जुड़ा है। साल 1915 में महात्मा गांधी जब दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे उसके बाद अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी।

प्रवासी भारतीय दिवस में पीएम और राष्ट्रपति होंगे शामिल

प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगे। 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका समापन करेंगी। खबरों के अनुसार इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के प्रवासी शामिल होंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। जो वैश्विक दुनिया में प्रवासी युवा नेतृत्व, प्रवासी कौशल की कहानियां, हरित क्षेत्र- सतत विकास में प्रवासी भारतीयों का योगदान, नारी शक्ति- महिला नेतृत्व व प्रभाव का जश्न और प्रवासी संवाद- संस्कृति, जुड़ाव और अपनेपन की कहानियों पर आधारित होंगे।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK