Pushpa 2 New Poster : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है और रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन को उनके आईकॉनिक किरदार पुष्पा राज के अवतार में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के नए पोस्टर आते ही वायरल होने लगा है। फैंस पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए देखते हैं पुष्पा 2 का नया पोस्टर और जानते हैं कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब धमाल मचाएगी।
View this post on Instagram
मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसकी टैगलाइन में लिखा गया है, '100 दिनों में रूल देखें।' आज से ठीक 100 बाद फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नया पोस्टर पुष्पा और भंवर सिंह के बीच में एक्शन पैक्ड राइवलरी के नतीजे की ओर इशारा कर रहा है। इसके साथ दर्शकों के लिए थ्रिलिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वाद कर रहा है।
पुष्पा: द राइज ने अपनी रिलीज के साथ धूम मचा दी थी। फिल्म की जबरदस्त कहानी, दमदार एक्शन सीन्स और अल्लू अर्जुन के शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। फिल्म के गाने, डायलॉग्स और स्टाइल तो जैसे छा गए थे। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद, दर्शकों को अब पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में है।