Ramadan 2025: सहरी और इफ्तार के लिए हेल्दी फूड ऑप्शन्स, ऐसे करें डाइट प्लान

01 Mar, 2025
Pinterest Ramadan 2025: सहरी और इफ्तार के लिए हेल्दी फूड ऑप्शन्स, ऐसे करें डाइट प्लान

Ramadan 2025: रमजान का महीना इस्लाम धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौंवां महीना होता है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं यह 29 या 30 रोजे होते हैं। जिन्हें रखना बेहद जरुरी माना जाता है। रमजान के बाद ईद मनाई जाती है। इस पूरे महीने इस्लाम धर्म के मानने वाले रोज़े रखते हैं और नमाज व पवित्र कुरान पढ़ते हैं। रमजान को पूरी दुनिया में मनाया जाता है साथ ही कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है। रमज़ान के महीने में सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। इस साल 1 मार्च 2025 से रमजान की शुरुआत होगी। रमजान के दौरान सही खानपान सेहतमंद रहने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। संतुलित आहार से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और शरीर स्वस्थ रहता है। आप भी इस दिन अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। 

फाइबर और प्रोटीन युक्त खाना 

रमजान में सहरी करना बेहद जरूरी होता है। जो सुबह-सुबह खाया जाने वाला खाना होता है। उसके बाद आपको कुछ नहीं खाना और पानी भी नहीं पीना होता। आप सहरी में ऐसा खाना शामिल करें जो देर तक ऊर्जा बनाए रखे। दलिया, ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस और उबले अंडे जैसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार फायदेमंद होते हैं।

करें हाइड्रेट फूड्स का सेवन

रमजान में रोजे रखने के दौरान पानी पीने की इजाजत नहीं होती है, इसलिए पानी की कमी से बचने के लिए सहरी में नारियल पानी, छाछ, दही, खीरा, तरबूज और संतरा जैसे हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें। यह दिनभर शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

हेल्दी फूड को करें शामिल

रमजान के दौरान अपने खाने में आप हेल्दी फूड को शामिल करें। आप बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और मूंगफली जैसे हेल्दी फैट्स का सेवन करें। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखते हैं।

तली-भुनी चीजों का न करें सेवन

रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के दौरान तली-भुनी चीज़ों का सेवन न करें। जैसे समोसा, पूड़ी, पराठा और कचौड़ी खाने से परहेज करें क्योंकि यह पाचन को धीमा करते हैं और दिनभर भारीपन महसूस हो सकता है।

खजूर और ड्राई फ्रूट्स 

सहरी और इफ्तार के दौरान खजूर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इफ्तार के समय रोजा खजूर से खोला जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर तुरंत एनर्जी देता है और इसमें प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर के ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखती है। साथ ही, ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और किशमिश का भी सेवन रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार में कर सकते हैं। 

करें हाइड्रेट ड्रिंक्स का सेवन

रमजान में दिनभर रोजा रखने से शरीर को हाइड्रेट करना ज़रूरी होता है। इफ्तार में नींबू पानी, नारियल पानी, सूप और दही से बनी स्मूदी पीना फायदेमंद रहेगा। कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन से बचें क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी कर सकते हैं और सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

करें हल्का और संतुलित भोजन

रोजे के दौरान आप पूरे दिन भूखे रहते हैं इसलिए इफ्तार में भारी और अधिक मसालेदार खाने की जगह हल्का भोजन लें। ग्रिल्ड चिकन, मिक्स वेजिटेबल सूप, दाल, हरी सब्जियां और दही सेहत के लिए अच्छे हैं। इसलिए आप अधिक तेल मसाले वाला भोजन न करें। 

करें मिठाइयों का कम सेवन 

इफ्तार में अत्यधिक मीठा खाने से बचें क्योंकि यह शरीर में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसकी जगह शहद, गुड़ या फल खाएं, जो प्राकृतिक मिठास से भरपूर होते हैं। 

अंडे

रमजान में अंडे जरूर खाएं क्योंकि अंडे प्रोटीन, विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप एग करी, ब्राउन ब्रेड के साथ या फिर पीनट या अंडे फ्राई करके खा सकते हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK