Ramadan 2025 Outfits Ideas: रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये ट्रेडिशनल आउटफिट, यहां देखें Special और Comfortable ड्रेस

04 Mar, 2025
Pinterest Ramadan 2025 Outfits Ideas: रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती हैं ये ट्रेडिशनल आउटफिट, यहां देखें Special और Comfortable ड्रेस

Ramadan 2025 Outfits Ideas: रमजान का महीना इबादत का महीना होता है। इस पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और नमाज पढ़ी जाती है। इस साल रमजान 1 मार्च से शुरु हैं वहीं रमजान का पहला रोजा 1 मार्च को रखा गया है। रमजान के दौरान महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहन सकती हैं और स्टाइलिश और खूबसूरत भी लग सकती हैं। महिलाओं को रमजान में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो उनके लिए आरामदायक हों। जिन्हें पहनकर वह घर के काम भी आसानी से कर सकें। आइए देखते हैं महिलाओं के सुंदर आउटफिट।

अनारकली सूट

अनारकली सूट रमजान के दौरान महिलाएं पहन सकती है। अनारकली सूट पारंपरिक भारतीय परिधान में से एक है, जो महिलाओं को एक शाही और ग्रेसफुल लुक देता है। रमजान की खास इबादतों जैसे तरावीह या इफ्तार पार्टियों के लिए हल्के कढ़ाई वाले अनारकली सूट एक पहन सकती हैं। आप रमजान में हल्के शेड्स जैसे पेस्टल, बेबी पिंक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर का चुनाव करें। आप जॉर्जेट, शिफॉन या सिल्क फैब्रिक का प्रयोग कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रहे कि कपड़े पर अधिक कढ़ाई न करें।
 

शरारा और गरारा

शरारा और गरारा रमजान के दौरान पहनाया जा सकता है। यह रमजान के दौरान पहनने के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। हल्के और फ्लोई फैब्रिक व फ्लोरल प्रिंट्स और मिनिमल एम्ब्रॉयडरी वाले शरारा गरारा पहन सकती है।
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sharara Ethnic Wear (@sharara.ethnic_)

 

कुर्ता पलाज़ो सेट 

रमजान के दौरान आप कुर्ता पलाज़ो सेट पहन सकती है। यह काफी कम्फर्ट होते हैं। रमजान में कुर्ता पलाज़ो सेट बेस्ट ऑप्शन होता है। इस दिन आप चिकनकारी या ब्लॉक प्रिंटेड कुर्ते के साथ प्लेन पलाज़ो परफेक्ट लुक देता है। बेज, ऑफ व्हाइट, लैवेंडर और हल्के रंगों में ये आउटफिट काफी क्लासी लगता है। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज़्ड झुमके और एम्ब्रॉयडरी दुपट्टे ले सकते हैं।
 

अबाया या कफ्तान

रमजान में आप पारंपरिक इस्लामिक पहनावा एबाया या कफ्तान पहन सकती है। यह काफी कफ्तान या स्टाइलिश एबाया एक शानदार है। फ्लोई और एम्ब्रॉयडरी कफ्तान इफ्तार पार्टी में आपको बेहद एलीगेंट लुक देगा। कढ़ाईदार या लेस डिटेलिंग वाला एबाया आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा।
 

चिकनकारी सूट

रमजान के दौरान आप चिकनकारी सूट भी पहन सकती हैं। लखनऊ की चिकनकारी काफी अच्छी मानी जाती है। यह स्टाइलिश होने के साथ साथ आरामदायक भी होते हैं। सूट कई अलग अलग कपड़ों, डिजाइन और रंगों में उपलब्ध रहते हैं।
 

वेलवेट सूट

रमजान के दौरान आप महिलाएं वेलवेट सूट पहनना पसंद कर रही हैं। रमजान के लिए एक बढ़िया आउटफिट हो सकता है। सूट वेलवेट के कपड़े से बनता है और सर्दी गर्मी दोनों मौसमों के लिए सही रहता है। इस गहरे रंग में अच्छे लगते हैं।
 
 
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK