Ramadan 2025: रमजान की सेहरी में झटपट बनाएं ये 5 स्वादिष्ठ खाना, यहां देखें रेसिपी

01 Mar, 2025
Pinterest Ramadan 2025: रमजान की सेहरी में झटपट बनाएं ये 5 स्वादिष्ठ खाना, यहां देखें रेसिपी

Ramadan 2025: रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। यह इस्लाम धर्म में बहुत पवित्र महीना माना जाता है। इस पूरे महीने इस्लाम धर्म के मानने वाले रोज़े रखते हैं और नमाज व पवित्र कुरान पढ़ते हैं। वहीं रमजान के दौरान तरावीह भी पढ़ी जाती है। इस महीने 29 या 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं। रमजान महीने की तारीख चांद पर निर्भर करती है। क्योंकि इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है। साल 2025 में 1 मार्च से रमजान शुरू होगी और पहली तरावीह 1 मार्च की शाम को पढ़ी जायगी और पहला रोज 2 मार्च को  रखा जाएगा। रोजा रखने से पहले सुबह सेहरी करनी होती है। सेहरी में समय बहुत कम होता है। ऐसे में जानते हैं ऐसी रेसिपी जिन्हें आप जल्दी से बना सकें।

अंडा और मल्टीग्रेन पराठा

आप सेहरी में अंडा पराठा बना सकते हैं यह जल्दी बन जाता है और खाने में बहुत टेस्टी होता है। प्रोटीन से भरपूर यह पराठा दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। आप इसमें गेहूं का आटा, बेसन, पालक, अंडा, मसाले मिलाकर बना सकते हैं। इसे दही या चटनी के साथ खाएं। 

केला और खजूर का शेक विद नट्स

रमजान में लगभग हर घर में खजूर होता है। आप सेहरी में केले या खजूर का शेक बना सकते हैं। यह झटपट बनने वाला यह शेक सेहरी के लिए परफेक्ट है। आप इसमें केला या खजूर दूध, शहद, बादाम आदि डाल सकते हैं। 

सूजी और सब्जियों का उपमा

सेहरी के लिए सूजी और सब्जियों का उपमा भी अच्छा व्यंजन है। आप रमजान में हल्का, पोषणयुक्त और आसानी से पचने वाला उपमा बना सकते हैं। आप सूजी के साथ हरी सब्जियां जो भी आपको पसंद हो मिला कर बना सकते हैं। सूजी भूनकर सब्जियों और मसालों के साथ पकाएं, नींबू डालकर सर्व करें। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। 

चिकन और पनीर सैंडविच

सैंडविच जल्दी बन जाता है। आप खाने में चिकन और पनीर सैंडविच बना सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह सैंडविच सेहरी में जल्दी बन जाता है। आप इसे ब्रेड, ग्रिल्ड चिकन, पनीर, टमाटर और हरी चटनी के साथ मिलकर बना सकते हैं। 

छोला चाट

छोला चाट बनाना बेहद आसान है। यह सेहरी में आसानी से बनाया जा सकता है। सुबह छोले पानी में भिगाकर रख दें। शाम को इफ्तार से पहले टमाटर, हरी मिर्च, प्याज काट कर रख लें। पानी से निकालकर छोलों को उबाल लें और फिर इनमें कटी हुई सामग्री डालकर चाट मसाला, नमक, मिर्च, खीरा व धनिया मिक्स करें और बस चाट तैयार है।

फ्रूट सलाद

आप सेहरी में फ्रूट सलाद बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए बस अपनी पसंद के फ्रूट्स को छोटे आकार में काट लें और एक बोल में फ्रूट चाट मसाले के साथ मिक्स कर लें। 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK