Taj Mahotsav 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताज महोत्सव का आयोजन होता है। इस महोत्सव में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। यहां भारतीय कला, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शनियां, संगीत, नृत्य, और खाद्य मेले आयोजित किए जाते हैं। इस साल यह 33वां ताज महोत्सव है। इस महोत्सव का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां पर भारत की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है इस ताज महोत्सव।
कब से शुरू है ताज महोत्सव
ताज महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा। यह महोत्सव 10 दिनों तक चलता है। इसका आयोजन यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन आगरा के शिल्प ग्राम में किया जाएगा। रात के समय ताजमहल का नजारा देखने लायक होता है। रात की चांदनी में ताजमहल की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। आप भी अपने पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ इस भव्य महोत्सव को मजा ले सकते हैं।
ताज महोत्सव 2025 की थीम
हर साल ताज महोत्सव की थीम निर्धारित की जाती है। जो भारत की संस्कृति को दर्शाती है। इस साल महोत्सव 2025 की थीम ‘धरोहर’ है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। वहीं पिछले साल 2024 में इसकी थीम ‘संस्कृति और समृद्धि’ रखी गई थी। ताज महोत्सव की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। इस साल ताज महोत्सव की 34वीं वर्षगांठ है। जिसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
कैसे खरीदें ताज महोत्सव की टिकट
ताज महोत्सव में टिकट के बिना एंट्री नहीं होगी। आप ऑनलाइन टिकट भी ले सकते हैं। आप ‘मेरा आगरा ऐप’ या फिर ‘बुक माय शो’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन जा सकते हैं। या फिर ताज महोत्सव के लिए टिकट आप ताजमहल के एंट्री गेट पर लगे काउंटर से खरीद सकते हैं। वयस्कों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये टिकट लेना पड़ेगा। वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यस्था है। 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट लेना होगा। स्कूल यूनिफार्म में आए 50 छात्र-छात्राओं के लिए 700 रुपये का खर्चा होगा। बच्चों के साथ आए दो शिक्षकों को प्रवेश शुल्क होगा। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी।