Ultraviolette F77 Mach 2 Launched in India : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी अल्ट्रावायलेट ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 उतार दी है। यह कंपनी की ही F77 का अपग्रेड वर्जन है। इस बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में 27kW का मोटर लगाया गया है। इसके अलावा इसमें 7.1kWh और रिकाॅन में 10.3kWh की बैटरी भी लगाई है। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी टू-व्हीलर में लगाई गई सबसे बड़ी बैटरी है। F77 Mach 2 बाइक के बारे में और अधिक जानने के लिए ये वीडियो देख सकते हैं।