UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद की चुनावी जंग में इसबार ज्यादातर महिला प्रत्याशी मैदान में हैं

28 Jan, 2022

UP Election 2022: Firozabad में अबतक नही बनी कोई महिला विधायक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव तीसरे चरण यानी 20 फरबरी को होंगे। और चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। फिरोजाबाद जिले में अब तक कोई महिला विधायक नही बनी है। इसका कारण महिलाओं को टिकट नही दिया जाना है। 
ऐसे में चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद में महिलाओं की राजनीति में योगदान की बात करें तो वो नाम मात्र की है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि महिलाओं को यहाँ पार्टी का कार्यकरता तो बनाया गया लेकिन जब चुनाव का समय आया तो उन्हे टिकट नही दिया गया। 

2022 में 4 महिला उम्मीदवार:

लेकिन 2022 में समीकरण कुछ और हैं। जिले की 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर कांग्रेस और आप (AAP) ने महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सिरसागंज से प्रतिमा पाल, शिकोहाबाद से शशि शर्मा टूंडला से योगेश दिवाकर को टिकट दिया है। वही आम आदमी पार्टी ने फिरोजाबाद सदर से नीतू सिसोदिया को टिकट दिया है। 

फिरोजाबाद में अबतक महिलाओं का प्रदर्शन:

टूंडला विधानसभा में 2002 के चुनाव में बसपा की स्नेहलता बबली को 26523 वोट मिले और वो तीसरे नम्बर पर रहीं। 
जसराना विधानसभा से 1996 में बीजेपी की ओर से अनीता वर्मा को टिकट मिला वो 30545 वोट पाकर दूसरे नम्बर पर रहीं। फिरोजाबाद सदर पर 2002 में मीना राजपूत समता- भाजपा गठबंधन से चुनाव लड़ी और 23139 वोट पाकर तीसरे नम्बर पर रहीं। 
ऐसे में सवाल है कि क्या जिले में इसबार महिला विधायक बनती है या नहीं। लेकिन महिलाओं को इसबार 4 सीटों पर टिकट मिलने से उनके बीच उत्साह है। महिलाएं ये चाहती है कि इस बार मतदाता महिला उम्मीदवार को वोट दें और नारी सशक्तिकरण को महत्व दें। 
 
 
 
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK