Vat Savitri Vrat Outfit 2025: वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 26 मई को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं और वटवृक्ष की पूजा करती हैं। इस व्रत में श्रृंगार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाओं को शुभ रंग के कपड़े पहनना चाहिए। भारतीय संस्कृति में रंगों का खास महत्व होता है कुछ रंग सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं वहीं कुछ रंग अशुभ माने जाते हैं। वट सावित्री व्रत के दिन पारंपरिक और शुभ रंगों के वस्त्र पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
लाल रंग
लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। यह प्रेम और शक्ति का रंग माना जाता है। इस रंग के कपड़े व्रत, त्योहारों और शादी पर पहने जाते हैं। वट सावित्री व्रत पर लाल साड़ी पहनना शुभता और सौभाग्य का संकेत होता है। इसलिए वट सावित्रि व्रत के दिन आप लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकते हैं।
सिंदूरी और केसरिया
सिंदूरी और केसरिया रंग को भी बहुत शुभ माना जाता है। यह तपस्या और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन इस रंग का आउटफिट पहन सकती हैं।
पीला रंग
वट सावित्रि व्रत के दिन आप पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। यह रंग शुभता, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर भी आप वट सावित्रि व्रत की पूजा कर सकती है। क्योंकि यह रंग प्रेम और मधुरता का प्रतीक है। इससे सकरात्मक उर्जा आती है और मन शांत रहता है।
हरा रंग
हरा रंग सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसे विवाहित महिलाएं त्योहारों पर पहनती है। आप इस रंग के कपड़े वट सावित्रि व्रत के दिन पहन सकती हैं।