Vinod Upadhyay Encounter: उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार की शुरूआत हुई है तब से ही अपराधियों का खात्मा होना भी शुरू हो गया है। एक बार फिर से यूपी के सुल्तानपुर में एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उस पर विभिन्न जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे।
बीती रात हुई मुठभेड़ में शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय का एनकाउंटर किया गया। गोली लगने के बाद विनोद कुमार घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार पर गोरखपुर पुलिस की तरफ से एक लाख का इनाम भी घोषित भी किया गया था। इसके ऊपर गिरोह बनाकर कई तरह की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था।
Vinod Kambli की मदद के लिए Sunil Gavaskar ने बढ़ाया हाथ, हर महीने ...
12th Fail Prequel Zero se Shuruwat Announced By Vidhu Vinod Chopra At IIFA Awards 2024 ...
Vinod Kambli Viral Video: दो कदम भी नहीं चल पा रहा भारतीय खिलाड़ी, ...
Chris Jordan की गलती से हारी Mumbai Indians? साथी खिलाड़ी को बीच मैदान ...