बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच की लड़ाई के बीच में अब प्रियंका गांधी की एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद अब इस मामले को एक बार फिर से हवा मिलती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने पहलवानों को संपूर्ण जताया और कहा कि वो उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ीं हैं। इससे पहले भारत के लिए ओलंपिक में पदक ला चुकीं साक्षी मलिक ने प्रशासन के रवैये से परेशान होकर खेल से ही सन्यास की घोषणा कर दी।
साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मैं यहां एक औरत होने के नाते आई थी।' मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने न्याय की लड़ाई में दोनों पहलवानों का साथ देने का भरोसा जताया। इससे पहले साक्षी मलिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की।