Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां प्रकट हुई थीं और संसार को ध्वनि प्रदान की थी। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और पीले पकवान का भोग लगाया जाता है। आप भी मां सरस्वती को इन चीज़ों का भोग लगा कर आशीर्वाद ले सकते हैं।
बूंदी के लड्डू सभी त्योहारों और शुभ कार्य में एक-दूसरे को खिलाए जाते हैं। बूंदी के लड्डू बनाना मुश्किल भी नहीं है। इस बसंत पंचमी पर बूंदी के लड्डू बना सकते हैं। इसके अलावा आप बेसन के लड्डू का भी प्रयोग कर सकते हैं।
View this post on Instagram
बसंद पंचमी के दिन केसरी खीर भी बनाई जा सकती है। खीर तो सभी को पसंद होती है और त्योहारों पर घर-घर में खीर बनाने की पंरपरा है। आप भी बसंत पंचमी के दिन खीर बना सकते हैं। खीर में बादाम, काजू, किशमिश और केसर ज़रुर डालें। इससे खीर का स्वाद और बढ़ जाएगा।
View this post on Instagram
इस बसंत पंचमी पर आप पीले मीठे चावल बना सकते हैं। इसे केसर चावल और जर्दे के नाम से भी जाना जाता है। मीठे चावल बनाने के लिए चावलों को जश्नी में पकाया जाता है और हरी इलायची, किशमिश, काजू और चेरी डाले जाते हैं। इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है और यह खाने भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
View this post on Instagram
बसंत पंचमी के दिन आप चने की दाल का हलवा भी बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होता है और सभी को पसंद आता है। हलवा बनाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए पानी में भिगो कर रखना ज़रुरी होता है।
View this post on Instagram
आप बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को रबड़ी का भोग भी लगा सकती हैं। रबड़ी को आप घर में ही बना सकती हैं इसे बनाना बेहद आसान होता है। रबड़ी में पीला रंग लाने के लिए आप इसमें फूड कलर और केसर डाल सकते हैं।
View this post on Instagram
Happy Basant Panchami Wishes 2024: बसंत पंचमी के पर्व को अपनों के लिए ...
Saraswati Puja 2024: बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न, ...
Saraswati Puja 2024: कब मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त ...
Saraswati Puja 2024: जानें क्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी का पर्व, जानें ...