Basant Panchami 2024: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता है। वर्ष 2024 में 13 फरवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट पर और 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थी और संसार को ध्वनि प्रदान की थी। इसलिए मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। पीले रंग को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का क्या महत्व होता है।
पीला रंग ज्ञान, कला और संगीत की देवी, माँ सरस्वती का प्रिय रंग माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा की जाती है, इसलिए पीले रंग के वस्त्र पहनकर भक्त अपनी भक्ति और समर्पण व्यक्त करते हैं। इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित किए जाते हैं और मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।
हिंदू धर्म में पीला रंग शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी का त्योहार नई शुरुआत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।
पीला रंग सूर्य देव का भी रंग माना जाता है। बसंत ऋतु में सूर्य की किरणें अधिक तेजस्वी होती हैं, और पीले रंग के वस्त्र पहनकर लोग सूर्य देव की ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पीला रंग से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
पीला रंग खुशी, उत्साह और आशावाद से जुड़ा हुआ है। इसे पहनने से मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और एकाग्रता, स्मृति और रचनात्मकता में सुधार होता है। इसे तनाव कम होता है।
पीले रंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। बसंत ऋतु में कई मौसमी बीमारियां फैलती हैं, इसलिए पीले रंग के वस्त्र पहनने से कुछ हद तक इन बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए बसंत पंचमी पर पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।
पीला रंग आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने में मदद करता है। इसे पहनने से व्यक्ति अधिक ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करता है। पीला रंग से मस्तिष्क को शांति मिलती है।
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के भोजन का भी सेवन किया जाता है।
Happy Basant Panchami Wishes 2024: बसंत पंचमी के पर्व को अपनों के लिए ...
Saraswati Puja 2024: बसंत पंचमी के दिन ऐसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न, ...
Saraswati Puja 2024: कब मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त ...
Saraswati Puja 2024: जानें क्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी का पर्व, जानें ...