Bhai Dooj 2024: भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहनों को उपहार देते हैं। इस दिन और भी खास बनाने के लिए बहनें अपने भाई के लिए स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बना सकती हैं। यह मिठाई बनाने में बहुत आसान और खाने में लजवाब होती है। आप भाई दूज के दिन यह 5 तरह की मिठाई बना सकते हैं।
नरम और रसीले गुलाब जामुन भाई दूज पर हर किसी का मन मोह लेते हैं। इसे बनाना आसान है, और इसे घर पर बनाकर भाई को प्यार भरा तोहफा दिया जा सकता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।
बेसन के लड्डू की मिठास भाई-बहन के रिश्ते की तरह ही होती है। इसे घी, बेसन, शक्कर और सूखे मेवों के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। ये लड्डू लंबे समय तक रख कर खाए जा सकते हैं। इसे लगभग हर त्योहार पर बनाया जाता है।
काजू से बनी यह मिठाई भाई दूज के लिए एकदम परफेक्ट है। आजकल त्योहारों में काजू-कतली काफी पसंद की जाती है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आप इस बार भाई दूज पर काजू कतली ज़रुर बनाएं।
इस बार भाई दूज के दिन आप रसमलाई बना सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट होती है इसे आप मलाईदार दूध और नरम रसगुल्लों की मदद से बना सकते हैं। इसमें केसर और पिस्ता भी डाला जाता है। यह आपके भाई के साथ परिवार के लोगों को भी बेहद पसंद आएगी।
कोकोनट बर्फी भी काफी पसंद की जाती है। नारियल, खोया और काजू बादाम की मदद से बनाया जाता है। यह खाने में बेहद लाजवाबद होती है। आप इसे भाई दूज के दिन बना सकते हैं।