Biryani Viral Video: बिरयानी को खाने में बहुत पसंद किया जाता है। भारत में बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हलांकि इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है। लोग अलग-अलग तरह की बिरयानी की रेसिपी की वीडियो सोशल मीडिया अपलोड कर देते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो वायरल हो जाती है। बिरयानी रेसिपी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल रही है जिसमें एक महिला पार्ले-जी बिस्किट से बना रही है। इस वीडियो को नेटिजन्स काफी टोल कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला बिरयानी बना रही है। इस बिरयानी में वह पार्ले जी बिस्किट डाल रही है। महिला ने बिरयानी के साथ पार्ले जी बिस्किट भी सर्व कर रही है। वहीं महिला ने बिरयानी बनाते समय पार्ले-जी बिस्किट का पाउडर पीस कर मसाले के साथ मिलाया है। वहां महिला के अलावा कुछ और भी लोग मौजूद है। जो बिरयानी के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। महिला की बिरयानी की वीडियो बहुत वायरल हो रही है। स्विगी इंस्टामार्ट ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
यह वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम के creamycreationsbyhkr11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस महिला का नाम हीना कौसर बताया जा रहा है। इस वीडियो को अभी तक 85.6K लोगों ने देख लिया है। वहीं 85,643 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। स्विगी इंस्टामार्ट ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ‘यह देखकर आज बिरयानी की इलायची के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई।’ वहीं यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बिरयानी लवर के लिए हार्ट अटैक’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘RIP BIRYANI’।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Viral Video: Noida Woman Blames Swiggy for Biryani Mix-Up During Navratri ...
Mutton Biryani Recipes: ईद को मेहमानों के लिए बनाएं खास, यहां देखें 5 ...
Ramzan 2024 Biryani Recipe: इफ्तार के दस्तरख्वान को बनाएं और भी स्पेशल, यहां ...
Spiderman Biryani Viral Video: महिला ने बनाई नीले रंग की “स्पाइडरमैन बिरयानी” बिरयानी। ...