Chandrayaan 3 Launch: इसरो ने अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा की ओर भेजा गया। जितनी बात चंद्रयान-3 की हो रही है उतनी ही बात इस मिशन की डायरेक्टर ऋतु करिधाल की हो रही है। ऋतु करिधाल के घर वाले बेहद खुश है वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। ऋतु वर्ष 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी भौतिक विज्ञान में प्रवेश लिया था।
ऋतु करिधाल के घर पर खुशी का माहौल छाया हुआ है। ऋतु करिधाल के परिवार के सदस्य एक-दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। ऋतु ने 1996 में एमएससी भौतिक विज्ञान की डिग्री पूरी की। ऋतु हमेशा से ही एक होनहार छात्रा रहीं हैं। उनकी रुचि स्पेस फिजिक्स में थीं। उन्होंने पीएचडी भौतिक विज्ञान में भी प्रवेश लिया और मात्र 6 महीने बाद ही वर्ष 1997 में इसरो में उनका चयन हो गया।
ISRO Succeds in Bringing Back Chandrayaan-3 Propulsion Module To Earth Orbit ...
Aditya L1: India Successfully Launches Sun Mission, Completes Second Earth-Bound Manouvre ...
Chandrayaan-3 के नायक और ISRO चीफ S. Somnath का Indigo Flight में शानदार ...
Aditya L1 Mission: ISRO Ready to Launch the Solar Space Mission ...