Dulhan Viral Video: शादी में अक्सर आप दुल्हन और दुल्हे को कुछ ऐसी हरकतें करते हुए देख लेते हो जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकती है। कभी-कभी दुल्हन को बाइक चलाते भी देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं। एक लड़की दुल्हन के जोड़े में बाइक पर न सिर्फ बैठी है बल्कि स्टंट भी कर रही है। लड़की दुल्हन तरह सजी-धजी दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
दुल्हन लहंगा पहनकर बाइक पर किया स्टंट
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लडकी दुल्हर की तरह सज-धज कर बाइक पर बैठी है। वह काफी भारी लहंगा पहने हुई है और बाइक पर बैठकर शानदार स्टंट कर रही है। उसके स्टंट देखकर सभी हैरान है। उसके आस-पास खड़े लोग भी इस दुल्हन को बहुत हैरानी से देख रहे हैं। दुल्हन का यह शानदार अंदाज सच में ही हैरान करने वाला है। उसे देखकर लग रहा है कि मानों वह प्रैक्टिस कर रही हो। हलांकि कई यूजर इसे वीडियो को एक प्रमोशनल वीडियो बता रहे हैं।
दुल्हन के बाइक स्टंट की वीडियो हो रही वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि क्या भाभी है। भाई इस वीडियो को अभी तक 17.1K लोग देख चुके हैं वहीं 17,172 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। दुल्हन के बाइक से स्टंट करने पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘R2H की बसंती मिल गई।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।