Viral Video: शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर काफी वीडियो देखने को मिलती है। इन वीडियो में कुछ का कंटेंट फनी होता है, तो कुछ कंटेंट इमोशनल होने की वजह से लोगों का दिल छु लेती है। इसके अलावा शादी में होने वाला फनी डांस कार्यक्रम में चार चांद लगा देते है। हालांकि, इस शादी के बीच कुछ अलग करने की चाह रखने वाले लोगों की जगहंसाई भी हो जाती है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। दृश्य को देखने से पता लग रहा है कि वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी है। दोनों के गले में वरमाला पड़ी हुई है। इस बीच स्टेज पर मौजूद दुल्हन दूल्हे को बधाई देने के लिए एक लड़का स्टेज पर आता है और दूल्हा-दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए वह बैक फ्लिप मारने का प्लान बनाता है।
इसके बाद जैसे ही वह लड़का बैक फ्लिप मारता है। उसका बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ जाता है और तारीफ मिलने की उम्मीद लिए उस लड़के लड़के की बेइज्जती का यह सारा नजारा कैमरे में रिकार्ड हो जाता है। उल्टी जंप मारने के चक्कर में वह बेचारा मुंह के बल सीधा फर्श पर जा गिरता है। जिसके बाद वह दूल्हे को कुछ समान पकड़ाकर एकदम वहां से भाग जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो पर लड़के की इस स्टंट को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ‘क्या जरूरत थी हीरो बनने की।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘कभी-कभी आपकी हिरोपंती आपकी बेज्जती करा देती है।’
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।