Election Results : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद उद्धव गुट के शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि चुनाव में कुछ गड़बड़ी हुई है और ये नतीजे महाराष्ट्र की जनता पर थोपे जा रहे हैं।संजय राउत ने कहा, "हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता का मन क्या है, और यह असंभव है कि ऐसा निर्णय जनता का हो।" संजय राउत के बाद अब यूपी में सपा पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने भी उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। अवधेश प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव में धांधली की है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…