Gaganyaan Mission: भारत अंतरिक्ष की दुनिया के नए नए आयामों को छूता जा रहा है। आज एक बार फिर से भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत अंतरिक्ष की उड़ान में कितना कारगर और आधुनिक है। भारतीय अंतरिक्ष ऐजेंसी ISRO ने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन का टेस्ट व्हीकल की सफल लॉन्चिंग की है। यानी कि इसका पहला ट्रायल सफल हो गया है।
अंतरिक्ष की दुनिया में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत ने शुरूआत में आई तकनाकी खराबी को सही करते हुए इस मिशन के ट्रायल को सफलता पूर्वक पूरा किया। तकनीकि की खराबी के चलते पहले इसे टालने की घोषणा की गई थी हालांकि उस खराबी को समय रहते ठीक कर लिया गया और फिर इस मिशन को शुरू किया।