अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, अब खुद का अपना स्टेशन बनाएगा भारत...जी हां .. ये कहना है इसरो प्रमुख के सिवन का।उन्होंने कहा कि यह गगनयान मिशन का विस्तार होगा। दरअसल इसरो चीफ के मुताबिक ह्यूमन स्पेस मिशन के बाद हमें गगनयान प्रोग्राम को बनाए रखना होगा। ऐसे में भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है।बता दें कि गगनयान योजना के तहत भारत 2022 में अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस में भेजने वाला है. पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की थी. यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय अंतरिक्षयात्री भारतीय मिशन के तहत अंतरिक्ष में कदम रखेगा. भारत के अपने खुद के स्पेश स्टेशन के साथ ही सीवन महत्वकांक्षी परियोजना चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की जानकारी भी दी।