ISRO Gaganyaan Mission: भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने वो कर दिखाया है जो आज से पहले कोई नहीं कर सका है। चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा और भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अब इसरो स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स को भेजने की तैयारी कर रहा है।
इसरो अब मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत का पहला मानव मिशन 2023 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा। इस मिशन की खास बात यह होगी कि इस बार इस गगनयान में भारत के तीन अंतरिक्ष यात्री भी होंगे। इसकी असली उड़ान से पहले टेस्ट मिशन भी होगा यह टेस्ट मिशन मानव रहित होगा। इस मिशन में भारत एक ह्यूमनॉयड यानी रोबोट भेजेगा। इस रोबोट का नाम है 'व्योममित्र'। यह महिला रोबोट अंतरिक्ष से इसरो को रिर्पोट भेजेगी।