Ganesh Chaturthi 2023: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धूम मची हुई है। आज के दिन गणेश भक्त गणेश जी को अपने घर लाते हैं और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। यह दिन गणेश जी के भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। पूरे 10 दिन गणेश जी को अपने घर रखते हैं और आखिरी दिन विधि-विधान के साथ उनकी पूजा होती है और विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी का पर्व मुख्यतः मुंबई में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी पर लालबाग के राजा का दरबार सजाया गया
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के सबसे मशहूर गणपति लालबागचा राजा में भारी भीड़ देखने को मिली। इस मंदिर में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ है। सभी लालबाग के राजा के दर्शन करने आए हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व मुंबई में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।