ICC ODI World Cup 2023 Schedule : वनडे विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, 15 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

27 Jun, 2023
ICC ODI World Cup 2023 Schedule : वनडे विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, 15 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

ODI World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस जारी वर्ल्ड कप के अनुसार, इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में  डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अपना पहला खेलेगी, जो कि चेन्नई में खेला जाएगा। 

इस मुकाबले के बाद 11 अक्टूबर को टीम इंडिया अफ्गानिस्तान के साथ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। वहीं, इस टूर्नामेंट का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मैच कुल 12 शहरों में होंगे। इसमे चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला का नाम शामिल है। 

इस प्रकार होंगे भारत के मैच (India ICC World Cup 2023 Full Schedule) 

मैच   तारीख  स्थान 
भारत बनाम आस्ट्रेलिया  8 अक्टूबर, 2023 चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान  11 अक्टूबर, 2023 दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान  15 अक्टूबर, 2023 अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश  19 अक्टूबर, 2023 पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड  22 अक्टूबर, 2023 धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड  29 अक्टूबर, 2023 लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर टीम  02 नवंबर, 2023 मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका  05 नवंबर, 2023 कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर टीम  11 नवंबर, 2023 बेंगलुरू

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK