IND vs PAK Head to Head : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला आज यानी 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रात 8 बजे से नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका के हाथों करारी हार का सामना किया था। वहीं, टीम इंडिया ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चलिए इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के टी20 में हेड टू हेड रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में 8वीं बार भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के मंच में आमने-सामने होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 बार भिड़ंत हुई है। हेड टू हेड रिकार्ड्स में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत ने 7 मैचों में से 5 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम किया है। तो 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।
कुल मुकाबले- 07
भारत ने जीते- 06
पाकिस्तान ने जीते- 01
बेनतीजा- 01
खिलाड़ी |
इनिंग्स |
रन |
औसत |
उच्चतम स्कोर |
1. विराट कोहली (भारत) |
5 |
308 |
308.00 |
82* |
2. शोएब मलिक (पाकिस्तान) |
5 |
100 |
20.00 |
28 |
3. मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान) |
2 |
96 |
48.00 |
53 |
4. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) |
2 |
83 |
83.00 |
79* |
5. उमर अकमल (पाकिस्तान) |
3 |
76 |
25.33 |
33 |
खिलाड़ी |
इनिंग्स |
विकेट |
औसत |
1. इरफान पठान |
3 |
6 |
11.00 |
2. मोहम्मद आसिफ |
2 |
5 |
8.60 |
3. हार्दिक पांड्या |
2 |
4 |
13.75 |
4. आरपी सिंह |
2 |
4 |
12.25 |
5. उमर गुल |
4 |
4 |
30.00 |
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान