Delhi Capitals Team for IPL 2025 : जेद्दा में संपन्न हुए दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को खरीदा है। टीम अब पूरी तरह आईपीएल के अगले सीजन के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी ने 119.80 करोड़ रुपये खर्च कर अपना 23 सदस्यीय स्क्वाड तैयार कर लिया है। टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल रहे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा टीम ने मेगा ऑक्शन ने पहले चार खिलाड़ियों को रिटने किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया था।
क्रम |
खिलाडी का नाम |
प्राइस |
1 |
केएल राहुल |
14,00,00,000 |
2 |
मिशेल स्टार्क |
11,75,00,000 |
3 |
टी. नटराजन |
10,75,00,000 |
4 |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क |
9,00,00,000 |
5 |
हैरी ब्रूक |
6,25,00,000 |
6 |
आशुतोष शर्मा |
3,80,00,000 |
7 |
मोहित शर्मा |
2,20,00,000 |
8 |
फाफ डु प्लेसिस |
2,00,00,000 |
9 |
समीर रिजवी |
95,00,000 |
10 |
करुण नायर |
50,00,000 |
11 |
मुकेश कुमार |
9,00,00,000 |
12 |
दर्शन नालकंडे |
30,00,000 |
13 |
विप्रज निगम |
50,00,000 |
14 |
दुष्मंथा चमीरा |
75,00,000 |
15 |
डोनोवन फरेरा |
75,00,000 |
16 |
अजय मंडल |
30,00,000 |
17 |
मनवंत कुमार |
30,00,000 |
18 |
त्रिपुराना विजय |
30,00,000 |
19 |
माधव तिवारी |
40,00,000 |
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम की कप्तानी किसे सौपी जाए। सबसे बड़े दावेदर केएल राहुल बने हुए है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में खरीदा है। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम की कमान अभिषेक पोरेल को दी जा सकती है। अभिषेक इस समय सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में व्यस्त हैं, जहां हाल ही में उन्होंने बंगाल के लिए 31 गेंद में 61 रन की शानदारी पारी खेली। रिपोर्ट की मानें तो, दिल्ली की कप्तानी केएल राहुल, अक्षर पटेल या फाफ डुप्लेसिस जैसे किसी अनुभव खिलाड़ी के हाथों में नहीं बल्कि युवा अभिषेक पोरेल को दी जा सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स इस बार आईपीएल का खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम प्रबंधन एक ऐसी टीम बनाना चाहता है जिसमें हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता हो। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल का इतिहास कुछ खट्टा-मीठा रहा है। 11 सीज़न में टीम कई बार लीग स्टेज से बाहर हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स पांच बार प्लेऑफ में पहुंची है और एक बार फाइनल तक का सफर तय किया है।