GT Team for IPL 2025 : आईपीएल के 18वें सीजन के लिए गुजरात टाइटंस पूरी तरह तैयार है। हाल ही में जेद्दा में संपन्न आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात की टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल करवाया है। गुजरात टाइटंस ने मेगा ऑक्शन में कुल 119.85 करोड़ रुपये खर्च किए। नीलामी में गुजरात के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी जोस बटलर रहे। उन्हें टीम ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं मोहम्मद सिराज को गुजरात ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने भमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन किया था। आइए जानते हैं कि नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस का स्क्वाड कैसा है।
क्रम |
खिलाड़ी |
करोड़ में प्राइस |
1 |
राशिद खान |
18 |
2 |
शुबमन गिल |
16.5 |
3 |
जोस बटलर |
15.75 |
4 |
मोहम्मद सिराज |
12.25 |
5 |
कागिसो रबाडा |
10.75 |
6 |
प्रसीद कृष्ण |
9.5 |
7 |
साईं सुदर्शन |
8.5 |
8 |
राहुल तेवतिया |
4 |
9 |
शाहरुख खान |
4 |
10 |
वॉशिंगटन सुंदर |
3.2 |
11 |
शेरफेन रदरफोर्ड |
2.6 |
12 |
जेराल्ड कोएत्जी |
2.4 |
13 |
साईं किशोर |
2 |
14 |
ग्लेन फिलिप्स |
2 |
15 |
महिपाल लोमरोर |
1.7 |
16 |
अरशद खान |
1.3 |
17 |
गुरनूर बराड़ |
1.3 |
18 |
करीम जानत |
0.75 |
19 |
इशांत शर्मा |
0.75 |
20 |
जयन्त यादव |
0.75 |
21 |
कुमार कुशाग्र |
0.65 |
22 |
निशांत सिंधु |
0.3 |
23 |
मानव सुथार |
0.3 |
24 |
अनुज रावत |
0.3 |
25 |
कुलवंत खेजरोलिया |
0.3 |
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में अपने शुरुआती वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2022 में अपनी पहली ही एंट्री में उन्होंने खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था। अगले साल भी उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गए। हालांकि, पिछले सीजन में टीम में कुछ बदलावों के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ और वे आठवें स्थान पर रहे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि गुजरात टाइटंस इस साल आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करती है।