LSG Team for IPL 2025 : आईपीएल के 18वें सीजन के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स ने नए सिरे से एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। फ्रेंचाइजी की नजरें इस बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने पर टिकी हुई है। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 119.90 करोड़ रुपये खर्च करके 24 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया है। टीम ने अपने साथ ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को जोड़ा है, जो सिर्फ टीम के ही नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। नीलामी में लखनऊ ने 19 खिलाड़ियों को खरीदा है। नीलामी से पहले टीम ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन किया था। आइए जानते हैं कि लखनऊ सुपरजाइंट्स का पूरा स्क्वाड कैसा है।
क्रम |
खिलाडी का नाम |
सैलरी |
1 |
ऋषभ पंत |
27 करोड़ |
2 |
डेविड मिलर |
7.50 करोड़ |
3 |
एडेन मार्करम |
2 करोड़ |
4 |
मिचेल मार्श |
3.40 करोड़ |
5 |
आवेश खान |
9.75 करोड़ |
6 |
अब्दुल समद |
4.20 करोड़ |
7 |
आर्यन जुयाल |
30 लाख |
8 |
आकाश दीप |
8 करोड़ |
9 |
हिम्मत सिंह |
30 लाख |
10 |
शाहबाज अहमद |
2.40 करोड़ |
11 |
एम. सिद्धार्थ |
75 लाख |
12 |
दिग्वेश सिंह |
30 लाख |
13 |
आकाश सिंह |
30 लाख |
14 |
शेमार जोसेफ |
75 लाख |
15 |
मैथ्यू ब्रीट्जके |
75 लाख |
16 |
प्रिंस यादव |
30 लाख |
17 |
दिग्वेश सिंह |
30 लाख |
18 |
आकाश सिंह |
30 लाख |
19 |
युवराज चौधरी |
30 लाख |
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में अपनी शुरुआत के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले तीन सीजन में टीम ने कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं। हालांकि, पिछले सीजन में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स हमेशा से एक मजबूत टीम रही है और आगामी सीजन में एक बार फिर खिताब जीतने की उम्मीद करेगी।