MI Team for IPL 2025 : आईपील इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में पूरी टीम को ही बदलकर रख दिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने इस बार कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी है। मुंबई ने खूंखार गेंदबाजों के साथ शानदार बल्लेबाजों को भी जोड़ा है। जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपना 23 सदस्यीय मजबूत स्क्वाड बनाया है। नीलामी में मुंबई ने 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। तीन साल तक फ्रेंचाइजी से दूर रहने वाले ट्रेंट बोल्ट 12.5 करोड़ रुपये में वापसी कर रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किा था। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह दी है।
संख्या |
खिलाडी का नाम |
प्राइस |
1 |
ट्रेंट बोल्ट |
12.5 करोड़ रुपये |
2 |
नमन धीर |
5.25 करोड़ रुपये |
3 |
रॉबिन मिंज |
65 लाख रुपये |
4 |
कर्ण शर्मा |
50 लाख रुपये |
5 |
रयान रिकेल्टन |
1 करोड़ रुपये |
6 |
दीपक चाहर |
9.25 करोड़ रुपये |
7 |
अल्लाह गजनफर |
4.8 करोड़ रुपये |
8 |
विल जैक्स |
5.25 करोड़ रुपये |
9 |
अश्विनी कुमार |
30 लाख रुपये |
10 |
मिशेल सेंटनर |
2 करोड़ रुपये |
11 |
रीस टॉपली |
75 लाख रुपये |
12 |
श्रीजीत कृष्णन |
30 लाख रुपये |
13 |
राज अंगद बावा |
30 लाख रुपये |
14 |
सत्यनारायण राजू |
30 लाख रुपये |
15 |
बेवॉन जैकब्स |
30 लाख रुपये |
16 |
अर्जुन तेंदुलकर |
30 लाख रुपये |
17 |
लिजाद विलियम्स |
75 लाख रुपये |
18 |
विग्नेश पुथुर |
30 लाख रुपये |
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। मुंबई ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में 2020 में खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस एक बार रनर्स-अप रह चुकी है जबकि चार बार उसका सफर प्लेऑफ में समाप्त हुआ है। पिछले साल टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और मुंबई 10वें स्थान पर था।