RCB Team for IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू का नाम उन टीमों में शामिल है जो आज तक आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकी है। पिछले कई सालों से बेहतरीन प्रतिभा दिखाने के बावजूद टीम आईपीएल का खिताब जीत पाने में सफल नहीं हुई है। लेकिन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है जो टीम का ये सपना पूरा कर सकते हैं। नीलामी से पहले आरसीबी ने सिर्फ तीन प्रमुख खिलाड़ियों को रिटने किया था। इसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल नीलामी में अपनी टीम को और मजबूत बनाते हुए कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है। ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के आने से आरसीबी की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत हो गई है। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बना दिया है। इसके अलावा, भारतीय स्पिनर सुयश शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है, जो स्पिन विभाग में विविधता लाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों के साथ, आरसीबी इस बार आईपीएल में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है।
1. विराट कोहली |
21 करोड़ |
2. रजत पाटीदार |
11 करोड़ |
3. यश दयाल |
5 करोड़ |
क्र. सं. | खिलाड़ी | बेस प्राइस (₹) | सोल्ड प्राइस (₹) |
1 | जोश हेजलवुड | ₹2 करोड़ | ₹12.50 करोड़ |
2 | फिल सॉल्ट | ₹2 करोड़ | ₹11.50 करोड़ |
3 | जितेश शर्मा | ₹1 करोड़ | ₹11 करोड़ |
4 | भुवनेश्वर कुमार | ₹2 करोड़ | ₹10.75 करोड़ |
5 | लियाम लिविंगस्टोन | ₹2 करोड़ | ₹8.75 करोड़ |
6 | रसिख डार | ₹30 लाख | ₹6 करोड़ |
7 | क्रुणाल पांड्या | ₹2 करोड़ | ₹5.75 करोड़ |
8 | टिम डेविड | ₹2 करोड़ | ₹3 करोड़ |
9 | जैकब बेटेल | ₹1.25 करोड़ | ₹2.60 करोड़ |
10 | सुयश शर्मा | ₹30 लाख | ₹2.60 करोड़ |
11 | देवदत्त पडिक्कल | ₹2 करोड़ | ₹2 करोड़ |
12 | नुवान तुषारा | ₹75 लाख | ₹1.60 करोड़ |
13 | रोमारियो शेफर्ड | ₹1.50 करोड़ | ₹1.50 करोड़ |
14 | लुंगिसानी एनगिडी | ₹1 करोड़ | ₹1 करोड़ |
15 | स्वप्निल सिंह | ₹30 लाख | ₹50 लाख |
16 | मोहित राठी | ₹30 लाख | ₹30 लाख |
17 | अभिनंदन सिंह | ₹30 लाख | ₹30 लाख |
18 | स्वस्तिक छिकारा | ₹30 लाख | ₹30 लाख |
19 | मनोज भंडागे | ₹30 लाख | ₹30 लाख |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया है। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल करने के साथ ही, नुवान तुशारा और यश दयाल जैसे युवा गेंदबाज भी टीम में हैं। हालांकि, स्पिन विभाग में टीम को अभी भी एक अनुभवी स्पिनर की कमी खल रही है। कृणाल पांड्या के साथ टीम में जेकब बैथेल हैं, लेकिन भारतीय पिचों पर उनका अनुभव कम है। स्वप्निल सिंह को मुख्य स्पिनर के रूप में देखने की उम्मीद कम है।