Lohri 2025 Mehndi Designs: लोहड़ी के दिन हाथों पर लगाएं खास मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

12 Jan, 2025
Pinterest Lohri 2025 Mehndi Designs: लोहड़ी के दिन हाथों पर लगाएं खास मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Lohri 2025 Mehndi Designs: लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोग खुशियां मनाते हैं एक दूसरे को बधाई देते हैं। यह त्योहार कृषि समाज के लिए खास दिन होता है। इस दिन सभी अच्छी तरह से तैयार होते हैं माहिलाएं नए वस्त्र पहनती हैं। श्रृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं आप भी इस दिन अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी लगा सकती हैं। यहां देखें लोहड़ी के कुछ खास आकर्षक और सिंपल मेहंदी डिजाइन।

कस्टम लोहड़ी थीम मेहंदी

लोहड़ी के त्योहार पर आप कस्टम लोहड़ी थीम मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसे बनाना भी आसान होता है। इसमें आप लोहड़ी से जुड़े प्रतीक जैसे मूंगफली, रेवड़ी, डोल और अग्नि का डिजाइन बना सकते हैं।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Meenakshi Chopra (@_meenakshi09)

 

लोहड़ी के संदेश मेहंदी डिजाइन 

आप लोहड़ी के दिन लोहड़ी के संदेश वाले मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह डिजाइन बेहद खास होते हैं। इसमें आप लोहड़ी से संबंधित कोई प्यारा सा संदेश लिख सकती हैं या फिर होली की बधाई या हैप्पी होली भी लिख सकती हैं।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mehndi Artist Komal (@mehndi_artist_k)

 

पंजाबी स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन

पंजाबी मेहंदी बहुत पसंद की जाती है। इसे डिजाइन को किसी भी त्योहार पर लगाया जा सकता है। आप भी लोहड़ी वाले दिन ढोल, सरसों के फूल, भांगड़ा करते हुए लोग, और गिद्धा करते हुई लड़कियों के पैटर्न बना सकते हैं।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nisha (@mehandibynish)

 

मंडला आर्ट मेहंदी डिज़ाइन

मंडला मेहंदी डिज़ाइन काफी पसंद किए जाते है। मंडला डिज़ाइन में गोल आकृतियों के भीतर जटिल और सटीक पैटर्न बनाए जाते हैं। यह सिंपल लेकिन क्लासिक डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा भारी मेहंदी नहीं चाहतीं।

फुल-हैंड पारंपरिक मेहंदी

फुल-हैंड पारंपरिक मेहंदी काफी सुंदर होते हैं और यह किसी भी त्योहार पर लगाए जा सकते हैं। इसमें पत्तियां, फूल, और जाल के पैटर्न होते हैं जो पूरी हथेली और कलाई तक फैले होते हैं। यह महिलाओं को काफी पसंद आते हैं।
 

फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन

फूलों के पैटर्न वाले आधुनिक डिज़ाइन इस समय बहुत लोकप्रिय हैं। यह हल्के और खूबसूरत डिज़ाइन खासतौर पर युवतियों के लिए उपयुक्त हैं। ऑफिस जानें वाली महिलाएं इस मेहंदी डिजाइन को लोहड़ी के त्योहार पर लगा सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसमें पत्तियों और फूलों के बड़े-बड़े पैटर्न होते हैं जो हथेली और उंगलियों पर फैले होते हैं। यह डिज़ाइन स्टाइलिश और आकर्षक दिखता है। लोहड़ी पर आप इसे भी लगा सकती हैं। 
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK