Lohri Outfits 2025: लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मनाया जाता है। यह पर्व खुशहाली का प्रतीक है। इस साल 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। यह त्योहार ठंड के जाने और गर्मी के आने का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी का उत्सव किसानों की मेहनत, सम्मान, एकता और खुशहाली का प्रतीक है। स दिन भगवान सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है। लोग आग जलाकर पारंपरिक तरीके से पूजा करते हैं। अग्नि के चारों और परिक्रमा की जाती है। पारंपरिक नृत्य भी किया जाता है। लोहड़ी का पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। अगर आपको भी दिखना है सबसे अलग और खूबसूरत तो पहनें इस सेलेब्स से इंस्पार्यड आउटफिट
शहनाज गिल का ब्लैक सूट
शहनाज गिल के आउटफिट लोहड़ी के लिए एकदम सही हैं। आप इस तरह का ब्लैक या किसी और कलर का सूट पहन सकती हैं। इसके साथ आप लाइट ज्वेलरी पहनें। सर्दी के लिए यह आउफिट एक दम सही है। शहनाज का यह लुक बहुत खूबसूरत लग रहा है।
दीपिका पादुकोण की रेड साड़ी
लाल रंग के आउटफिट बहुत शुभ माने जाते हैं। लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है। लोहड़ी वाले दिन आप दीपिका की तरह लाल साड़ी पहन सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप को अच्छा सा हेयर स्टाइल बना सकते हैं। इसके साथ आप हैवी ज्वैलरी भी ले सकते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का प्लाजो सूट
पीला रंग भी त्योहारों में बहुत खूबसूरत लगता है। आप लोहड़ी पर सोनाक्षी सिंहा की तरह पीले रंग का आउटफिट पहन सकते हो। इस प्लाजो के साथ लॉन्ग कुर्ती है जिसपर बहुत खूबसूरत सी कढ़ाई हो रही है। इसके साथ ही आप सुंदर चुन्नी भी कैरी कर सकते हैं।
जान्हवी कपूर का पटियाला सूट
इस लोहड़ी पर आप जान्हवी कपूर की तरह पिंक और ग्रीन कलर का पटियाला सूट सलवार पहन सकते हैं इसके साथ आप परांदे के साथ चोटी बना सकते हैं इसके साथ हैवी जूलरी भी पहने।