मंदिरा बेदी महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट करके फिर से चर्चाओं में आ गई है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग ओपनिंग सेरेमनी में मंदिरा बेदी काफी अरसे बाद बतौर प्रेजेंटेटर दिखाई दी हैं इसलिए उनके फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी काफी ट्रेंड हो रही हैं। इतने समय बाद होस्ट के रूप में वापसी करने से उनके फैंस बहुत खुश है। आइए जानते हैं मंदिरा बेदी के बारे में कुछ खा बातें
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में की थी। उन्होने दूरदर्शन के लिए एक शांति नाम का शो किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी। 2003 में उन्होंने क्रिकेट शो करना शुरु कर दिया। मंदिरा बेदी ने 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप में एक्स्ट्रा इनिंग्स की एंकरिंग की इसके अलावा 2004 में मंदिरा ने चैंपियंस ट्रॉफी और 2006 में उन्होंने आईपीएल के दूसरे सीज़न की प्रेजेंटेटर बनी थी।
मंदिरा बेदी ने अपने करियर में काफी आलोचनाओं का सामना किया है। सबसे अधिक आलोचना मंदिरा बेदी की तब हुई जब उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में एक होस्ट के तौर पर कदम रखा था। कभी उन्होंने कपड़ो को लेकर तो कभी क्रिकेट की कम जानकारी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था। मंदिरा बेदी को सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब उन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान एक साड़ी पहनी थी जिसमें सभी टीमों के झंडे लगे थे बाद में मंदिरा को इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी।
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की मौत के बाद वो एक दम टूट चुकी थी। मंदिरा बेदी के पति की मौत हार्ट अटैक की वजह से 30 जून 2021 में हुई थी। ये समय उनके लिए काफी दुखद था। इसके बाद मंदिरा ने अपनी फैमिली को संभाला। मंदिरा बेदी के बेटे का नाम वीर है और बेटी का नाम तारा है और दोनों बच्चे ही उनकी पूरी दुनिया है।
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी लगभग 50 साल की हो गईं है लेकिन उनको देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता है। मंदिरा अपनी फिटनेस का भी बहुत ख्याल रखती हैं। वो काफी वर्क आउट करती हैं।