WPL 2024 Prize Money : महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। बैंगलोर की पुरुष टीम पिछले 16 सीजन में कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन आरसीबी की महिला टीम ने दूसरे सीजन में ही खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट जीतने के बाद आरसीबी पर पैसों की बरसात हुई है। आईए जानते हैं कि आरसीबी को खिताब जीतने के बाद और दिल्ली कैपिटल्स को हारने के बाद कितने पैसे मिले।
महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को दिल्ली को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले सीजन भी विजेता और उपविजेता टीम को इतनी ही प्राइज मनी मिली थी।
आरसीबी की खिलाड़ी एलिस पेरी ने ऑरेंज कैप अपने नाम की है। उन्होंने इस सीजन में 9 मैचों में कुल 341 रन बनाते हुए टॉप पर रहीं। एलिस पेरी ने 69.4 की औसत से शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे नंबर पर दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग रहीं।
आरसीबी की श्रेयंका पाटिल ने इस सीजन सबसे अधिक 13 विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट लिए।
पुरस्कार विजेता |
पुरस्कार राशि |
पुरस्कार राशि |
विजेता |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
6 करोड़ रुपये |
उपविजेता |
दिल्ली कैपिटल्स |
3 करोड़ रुपये |
ऑरेंज कैप |
एलिस पेरी |
5 लाख रुपये |
पर्पल कैप |
श्रेयंका पाटिल |
5 लाख रुपये |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर |
दीप्ति शर्मा |
5 लाख रुपये |
इमर्जिंन प्लेयर ऑफ द सीजन |
श्रेयंका पाटिल |
5 लाख रुपये |
पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन |
जार्जिय वेयरहैम |
5 लाख रुपये |
सबसे ज्याद सिक्स |
शेफाली वर्मा |
5 लाख रुपये |
प्लेयर ऑफ द फाइनल |
सोफी मोलिनक्स |
2.5 लाख रुपये |
पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल |
शेफाली वर्मा |
1 लाख रुपये |