Navratri 2023: महानवमी के दिन होती मां सिद्धिदात्री की पूजा

23 Oct, 2023

Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे ज्ञान, बुद्धि, धन, ऐश्वर्य इत्यादि सभी सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है। यह दिन कन्या पूजन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख शांति आती है। आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें। नए अथवा साफ-सुथरे कपड़े पहनें। मां सिद्धिदात्री की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। मां को अक्षत, फूल, माला, आदि अर्पित करें। मां को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। रोली, मोली, कुमकुम और चुनरी आदि भी मां को अर्पित करें। मां हलवा, पूरी, खीर, चने, नारियल का भोग लगाएं।इसके बाद मंत्रों का जाप और आरती करें। कन्या पूजन के लिए भी यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराएं। कन्याओं को विदा करते समय कोई उपहार अवश्य दें। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK