Shardiya Navratri 2023 Day 8: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। 22 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। माता का रूप पूर्णतः गौर वर्ण का है। इसलिए मां को महागौरी कहा जाता है। माता के आभूषण और वस्त्र सफेद रंग के हैं। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजा विधि, आरती, मंत्र और महत्व
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।
ॐ जय अम्बे गौरी।।
मांग सिंदूर विराजत, टीको जगमद को।
उज्जवल से दो नैना चन्द्रवदन नीको।।
ॐ जय अम्बे गौरी।।
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै।।
ॐ जय अम्बे गौरी।।
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।।
ॐ जय अम्बे गौरी।।