Odisha New CM: ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बन चुकी है और मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। इसके साथ साथ राज्य को कनक वर्धन और प्रभाती परिदा के रूप में दो नए उप मुक्यमंत्री मिले हैं। बीजेपी ने इस बार राज्य में विधानसभा में जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया और पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। ओडिशा को 24 सालों के बाद मोहन चरण माझी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाल कई नेताओं ने भी शपथ ग्रहण की है। आपको बता दें शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर में हुआ और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पहुंचे। इनके अलावा और भी कई दिग्गज नेताओं ने इस समारोह में शिरकत की, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नाम भी शामिल है।
ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकारी बनी है जो कि निश्चित तौर पर पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 147 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की तो वहीं बीजू जनता दल केवल 51 सीट ही जीत पाई। नवीन पटनायक साल 200 से लेकर साल 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे और अब जाकर पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री ने राज्य में शपथ ली है।
आज भुवनेश्वर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुक्यमंत्री सहित दो उप मुक्यमंत्री और 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। मंत्रीमंडल में 8 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। यहां देखिए ओडिशा में बनी नई सरकार का पूरा मंत्रीमंडल…
Jharkhand Train Accident: Terrifying Collision Between Two Freight Trains in Barhet, Two Dead ...
Odisha Train Accident: Kamakhya Express Coaches Derailed, Rescue Operation Begins ...
Pravasi Bharatiya Divas 2025: प्रवासी भारतीय दिवस का पहली बार ओडिशा में होगा ...
Potato Politics: आलू को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा, झारखंड में सियासत, ममता ...