Parshuram Jayanti 2024 Date: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे थे और त्रेतायुग में जन्म हुआ था। भगवान परशुराम क्रोधी स्वाभाव के माने जाते हैं। आइए जानते हैं परशुराम जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
भगवान परशुराम की पूजा का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि जो भी भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा करेगा उसे सदैव शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। साथ ही व्यक्ति को भय से छुटकारा मिलता है और साहस बढ़ जाता है। भगवान परशुराम की पूजा से लंबी आयु का वरदान मिलता है। भगवान परशुराम चिरंजीवी है वह श्रृष्टि के अंत तक धरा पर रहेंगे। भगवान परशुराम का स्वाभाव क्रोधी है। भगवान परशुराम ने 21 बार इस धरा को क्षत्रिय विहीन किया है। यहीं ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने अपनी मां का वध भी कर दिया था। बाद में अपनी माता को फिर से जीवित किया कर दिया था। एक मान्यता है कि भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया था।
Parshuram Jayanti 2025: ऐसे करें भगवान परशुराम की पूजा, जानें आरती, स्तुति और ...
Parshuram Jayanti 2025 date: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, ...
May 2024 Vrat Festival List: मई महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत ...
Parshuram Jayanti 2022: Time, Who is Lord Parshuram, Significance, Facts of this day ...