Atal Setu inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समुद्र पर बने अटल सेतु पुल का उद्घाटन किया। यह देश का सबसे लंबा पुल है। 22 किलोमीटर के इस पुल के जरिए अब लोग 15 मिनट में Mumbai से Navi Mumbai की दूरी तय कर सकेंग। जिसे पूरा करने में पहले 2 घंटे का समय लगता था। इस पुल का शिलान्यास दिसंबर 2016 में पीएम मोदी ने ही किया था। खास बात ये हैं कि इसमें एफिल टॉवर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
इस पुल के निर्माण की लागत करीब 17,840 करोड़ रुपये है। यह करीब 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। अटल सेतु लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना और 16.5 किमी समुद्र के ऊपर बना है। यह पुल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस पुल से आम लोगों का काफी समय बचने वाला है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…