Indian Team Schedule For Super-8 : अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सुपर-8 में एंट्री कर चुका है। सुपर-8 राउंड के लिए सभी टीमें तय हो गईं हैं। सोमवार को बांग्लादेश की टीम ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है। 1 जून से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में फैंस को एक से बढ़कर एक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। जहां न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें सुपर-8 में अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं, अमेरिका ने अपने पहले ही सीजन में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के सुपर-8 मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
सुपर-8 के लिए भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। सुपर-8 में टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 सभी टीमें 3-3 मुकाबले खेलेंगी। हर ग्रुप के टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ग्रुप-1 |
ग्रुप-2 |
भारत |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
अमेरिका |
अफगानिस्तान |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
वेस्टइंडीज |
रोहित शर्मा की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह बनाई थी। टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। इस मुकाबले में भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान को 6 रन से हराया। फिर अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, कनाडा के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।
मैच |
तारीख |
भारतीय समयानुसार |
स्थान |
अमेरिका बनाम दक्षिण अफ्रीका |
19 जून |
रात 8 बजे |
एंटीगुआ |
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज |
20 जून |
सुबह 6 बजे |
सेंट लूसिया |
अफगानिस्तान बनाम भारत |
20 जून |
रात 8 बजे |
बारबाडोस |
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश |
21 जून |
सुबह 6 बजे |
एंटीगुआ |
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
21 जून |
रात 8 बजे |
सेंट लूसिया |
यूएसए बनाम वेस्टइंडीज |
22 जून |
सुबह 6 बजे |
बारबाडोस |
भारत बनाम बांग्लादेश |
22 जून |
रात 8 बजे |
एंटीगुआ |
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया |
23 जून |
सुबह 6 बजे |
सेंट विन्सेंट |
यूएसए बनाम इंग्लैंड |
23 जून |
रात 8 बजे |
बारबाडोस |
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका |
24 जून |
सुबह 6 बजे |
एंटीगुआ |
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत |
24 जून |
रात 8 बजे |
सेंट लूसिया |
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश |
25 जून |
सुबह 6 बजे |
सेंट विन्सेंट |