T20 World Cup 2024 Warm-Up Matches Live Streaming : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाना है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया को एक अभ्यास मैच भी खेलना है। बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच 1 जून को अभ्यास खेला जाएगा। इसके अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों नहीं खेलने का फैसला किया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जो 30 मई को समाप्त होगी। कीवी टीम ने पूरी तरह से वार्म-अप नहीं खेलने का फैसला किया है। आईए जानते हैं कि इन वार्म-अप मैचों को आप कब और कहां देख सकते हैं।
बता दें कि सिर्फ दो मैचों का ही सीधा प्रसारण किया जाएगा। वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया और भारत बनाम बांग्लादेश वार्म-अप मैच का ही प्रसारण किया जाएगा। आप इन वार्म-अप मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इन इसका लाइव प्रसारण होगा और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार पर जाना होगा।
Date |
Match |
Time |
Venue |
May 27 |
Canada vs Nepal |
21:00 |
Dallas |
May 28 |
Oman vs Papua New Guinea |
00:30 |
Tarouba |
May 28 |
Namibia vs Uganda |
04:30 |
Tarouba |
May 28 |
Sri Lanka vs Netherlands |
20:00 |
Florida |
May 28 |
Bangladesh vs USA |
21:00 |
Dallas |
May 29 |
Australia vs Namibia |
04:30 |
Port of Spain |
May 29 |
Afghanistan vs Oman |
22:30 |
Port of Spain |
May 30 |
Scotland vs Uganda |
20:00 |
Tarouba |
May 30 |
Nepal vs USA |
21:00 |
Dallas |
May 31 |
Namibia vs Papua New Guinea |
00:30 |
Tarouba |
May 31 |
Netherlands vs Canada |
01:30 |
Dallas |
May 31 |
Australia vs West Indies |
04:30 |
Port of Spain |
May 31 |
Ireland vs Sri Lanka |
20:00 |
Florida |
May 31 |
Scotland vs Afghanistan |
20:00 |
Port of Spain |
June 1 |
India vs Bangladesh |
20:00 |
New York |
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
5 जून- भारत Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून- भारत Vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून- भारत Vs यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून- भारत Vs कनाडा, फ्लोरिडा