UP Election 2022: Baghpat छपरौली की जनता फिर चुनेगी रालोद को
बागपत जिले की छपरौली विधानसभा सीट रालोद का गढ़ मानी जाती है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए जानी जाती है। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चचौधरी चरण सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।वह यहां से 6 बार विधायक चुने गए थे. वह छपरौली से 1937 से 1977 तक विधायक थे। बाद में वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री , फिर देश के गृह मंत्री बने।
इसके बाद उनके बेटे चौधरी अजीत सिंह का क्षेत्र के मतदाताओं ने खूब साथ दिया, अब उनके बेटे और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के ऊपर दादा और पिता की विरासत को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है.
2022,छपरौली टिकट बटवारा:
डा. यूनुस चौधरी को कांग्रेस ने चुनाव में उतारा है। बीजेपी ने रालोद मौजूदा विधायक सहेंदर सिंह रामला को टिकट दिया है। सपा- रालोद गठबंधन ने अजय कुमार(RLD) को टिकट दिया है तो वही बसपा ने मोहम्मद शाहिन चौधरी को टिकट दिया है।
छपरौली चुनाव नतीजे 2017,2012:
2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से रालोद के वीरपाल सिंह चुनाव जीतकर विधायक बने थे. उन्होंने बसपा के जयपाल सिंह को चुनाव हराया था. चुनाव में रालोद प्रत्याशी वीरपाल सिंह को 69394 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के देव पाल सिंह को 47823 वोट मिले थे.
2017 के चुनाव में रालोद प्रत्याशी सहेंद्र सिंह को 65124 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सत्येंद्र सिंह को 61282 वोट मिले थे.